होमसामान्य ज्ञानभारत - सामान्य ज्ञान (1)




संबंधित पोस्ट

विशेष कलाकार

रबीन्द्रनाथ टैगोर

कवि

रबीन्द्रनाथ टैगोर (७ मई, १८६१ – ७ अगस्त, १९४१) - विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारतीय साहित्य के नोबल पुरस्कार विजेता हैं। उन्हें गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। बांग्ला साहित्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नयी जान फूँकने वाले युगदृष्टा थे। वे एशिया के प्रथम नोबेल पुरस्कार सम्मानित व्यक्ति हैं। वे एकमात्र कवि हैं जिसकी दो रचनाएँ दो देशों का राष्ट्रगान बनीं - भारत का राष्ट्र-गान 'जन गण मन' और बाँग्लादेश का राष्ट्रीय गान 'आमार सोनार बांङ्ला' गुरुदेव की ही रचनाएँ हैं।

भारत – सामान्य ज्ञान (1)

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, अंग्रेज़ी: Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। भारत भौगोलिक दृष्टि से विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है, जबकि जनसंख्या के दृष्टिकोण से चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन(तिब्बत), नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर में हिमालय पर्वत तथा दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित है। दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम में अरब सागर है।

आधुनिक मानव या होमो सेपियन्स अफ्रीका से भारतीय उपमहाद्वीप में 55,000 साल पहले आये थे। 1,000 वर्ष पहले ये सिंधु नदी के पश्चिमी हिस्से की तरफ बसे हुए थे जहाँ से इन्होने धीरे धीरे पलायन किया और सिंधु घाटी सभ्यता के रूप में विकसित हुए। 1,200 ईसा पूर्व संस्कृत भाषा सम्पूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप में फैली हुए थी और तब तक यहाँ पर हिन्दू धर्म का उद्धव हो चुका था और ऋग्वेद की रचना भी हो चुकी थी। 400 ईसा पूर्व तक आते आते हिन्दू धर्म में जातिवाद देखने को मिल जाता है। इसी समय बौद्ध एवं जैन धर्म उत्पन्न हो रहे होते हैं। प्रारंभिक राजनीतिक एकत्रीकरण ने गंगा बेसिन में स्थित मौर्य और गुप्त साम्राज्यों को जन्म दिया। उनका समाज विस्तृत सृजनशीलता से भरा हुआ था।

प्रारंभिक मध्ययुगीन काल में, ईसाई धर्म, इस्लाम, यहूदी धर्म और पारसी धर्म ने भारत के दक्षिणी और पश्चिमी तटों पर जड़ें जमा लीं। मध्य एशिया से मुस्लिम सेनाओं ने भारत के उत्तरी मैदानों पर लगातार अत्याचार किया, अंततः दिल्ली सल्तनत की स्थापना हुई और उत्तर भारत को मध्यकालीन इस्लाम साम्राज्य में मिला लिया गया। 15 वीं शताब्दी में, विजयनगर साम्राज्य ने दक्षिण भारत में एक लंबे समय तक चलने वाली समग्र हिंदू संस्कृति बनाई। पंजाब में सिख धर्म की स्थापना हुई। धीरे-धीरे ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन का विस्तार हुआ, जिसने भारत को औपनिवेशिक अर्थव्यवस्था में बदल दिया तथा अपनी संप्रभुता को भी मजबूत किया। ब्रिटिश राज शासन 1858 में शुरू हुआ। धीरे धीरे एक प्रभावशाली राष्ट्रवादी आंदोलन शुरू हुआ जिसे अहिंसक विरोध के लिए जाना गया और ब्रिटिश शासन को समाप्त करने का प्रमुख कारक बन गया। 1947 में ब्रिटिश भारतीय साम्राज्य को दो स्वतंत्र प्रभुत्वों में विभाजित किया गया, भारतीय अधिराज्य तथा पाकिस्तान अधिराज्य, जिन्हे धर्म के आधार पर विभाजित किया गया।

सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं SSC, IBPS Clerk, IBPS PO, RBI, TET इत्यादि के लिए भारत से संबंधित महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान के सवाल(Questions) ।भारत से संबन्धित सामान्य ज्ञान के सवाल । भारत से संबन्धित प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य ज्ञान के सभी सबाल उत्तर के साथ पढ़े यहाँ।

1. भारत नाम की उत्पति का सम्बंध प्राचीन काल के किस प्रतापी राजा से है ?




जवाब है (C) भरत चक्रवर्ती




2. भारत का सबसे बड़ा शहर कौन है ?




जवाब है (A) मुंबई




3. भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन है ?




जवाब है (C) राजस्थान




4. भारत में कुल कितने राज्य है ?




जवाब है (A) 28




5. भारत का सबसे लम्बी नदी कौन है ?




जवाब है (D) गंगा








6. भारत का सबसे चौड़ी नदी कौन है ?




जवाब है (A) ब्रह्मपुत्र




7. भारत का सबसे ऊँची मीनार कौन है ?




जवाब है (B) कुतुब मीनार




8. भारत का सबसे लम्बा बाँध कौन सा है ?




जवाब है (C) हीराकुण्ड बाँध




9. भारत का सबसे लम्बी सुरंग है ?




जवाब है (A) चेनानी– नैशारी सुरंग




10. भारत का सबसे ऊँची मूर्ति है ?




जवाब है (C) स्टैच्यू ऑफ यूनिटी








11. भारत में प्रथम महिला विश्वविद्यालय कब स्थापित हुआ?




जवाब है (C) 1916




12. भारत का प्रथम महिला विश्वविद्यालय है ?




जवाब है (B) एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय




13. भारत का प्रथम महिला विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित हुआ था ?




जवाब है (C) मुम्बई




14. एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी ?




जवाब है (A) कमलजीत संधू




15. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी ?




जवाब है (C) बछेन्द्री पाल








16. भारत की प्रथम महिला आईपीएस कौन थी ?




जवाब है (B) किरन बेदी




17. भारत की पहली महिला राज्य पाल कौन थी ?




जवाब है (A) सरोजिनी नायडू




18. सर्वोच्च न्यायालय में प्रथम महिला न्यायाधीश कौन थी ?




जवाब है (C) एम. फातिमा बीवी




19. स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन था ?




जवाब है (B) लार्ड माउंट बेटन




20. भारत का प्रथम प्रधानमंत्री कौन था ?




जवाब है (A) जवाहरलाल नेहरू




नवीनतम पोस्ट

error: Content is protected !!